डंकी रूट से अमेरिका जाने वालों को किया गया Deport ,बेडियों में बाधंकर भेजा गया भारत


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः डंकी रूट से अमेरिका जाने की कोशिश करने वाले हरियाणा के 54 युवाओं को शनिवार देर रात डिपोर्ट कर भारत भेज दिया गया । इन सभी युवाओं को एक विशेष विमान से दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां उन्हें बेड़ियों में बांधकर भारतीय इमिग्रेशन अधिकारियों को सौंपा गया। डिपोर्ट किए गए 54 युवाओं में से सबसे अधिक संख्या हरियाणा के करनाल और कैथल जिले से है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा पुलिस की विशेष टीमें पहले से मौजूद थीं। पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कैथल के गांव तितरम निवासी लखविंद्र उर्फ लाखा का है, जिसे हरियाणा एसटीएफ की अंबाला यूनिट ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement Space

वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है,जो 2022 से अमेरिका में बैठकर हरियाणा और पंजाब के व्यापारियों से फिरौती मांगने के नेटवर्क का संचालन कर रहा था। उस पर कैथल समेत अन्य जिलों में भी फिरौती मांगने के कई मामले दर्ज हैं। डिपोर्ट किए गए युवाओं में दूसरे मोस्ट वांटेड सुनली सरधानिया का नाम भी शामिल है।

Advertisement Space

Leave a Comment