पंजाब स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम,112 दवाओं पर लगाया BAN

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में 112 दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंधी लगा दी है। इसमें पैरासिटामाल सहित कई दवाइयां शामिल हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ओर से इन दवाओं को अमान्यता देने के बाद यह फैसला लिया गया है।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह की तरफ से इस संबंधी लिखित ऑर्डर जारी किए गए। इसमें साफ कहा गया है कि सूची में दी गई दवाओं का किसी भी मरीज पर इस्तेमाल न करें। अगर इनमें से कोई भी दवा किसी भी दवा की दुकान पर बेची जा रही है, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। इन दवाओं का उपयोग दिल, कैंसर, मधुमेह, हाई बीपी, दमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, एनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

Advertisement Space

कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने 8 दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। इनमें कोल्ड्रिफ कफ सिरप भी शामिल था, जिसके इस्तेमाल से मध्यप्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। बता देंं पंजाब में निर्मित जिन 11 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनकी सैंपलिंग के बाद संबंधित फार्मा कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इन दवाओं से संबंधित बैच भी बाजार से हटाने की प्रक्रिया तेज की गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment