सांसद Amritpal Singh कल आएंगे जेल से बाहर

खडूर साहिब संसदीय सीट से सांसद Amritpal Singh जोकि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, को 14 नवंबर 2026 को एक दिन की की पैरोल मिली है। यह पैरोल उन्हें अपनी दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिली है। माता चरण कौर का निधन आठ नवंबर रविवार को हो गया था, जोकि काफी दिनों से बीमार थीं। अमृतपाल सिंह कल 14 नवंबर दिन शनिवार को जेल से बाहर आएंगे।
परिवार की तरफ से अदालत से वकीलों ने 10-12 दिन की पैरोल मांगी थी ताकि Amritpal Singh अपनी दादी के अंतिम संस्कार तथा धार्मिक रस्में पूरी कर सकें। अदालत में पैरोल की याचिका अमृतपाल सिंह के चाचा तथा उनके रिश्तेदारों द्वारा दायर की गई थी। उल्लेखनीय है कि Amritpal Singh को अप्रैल 2023 में अजनाला हिंसा मामले और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था और असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था।

Advertisement Space

Leave a Comment