U.S. में शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल और कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी आ जाने के कारण कई घंटे तक हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं या देरी से चलीं। इसके चलते जिससे पूरे देश और उसके बाहर भी यात्रा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई तथा लाखों यात्री airports पर फंस गए हैं। तकनीकी खराबी के चलते फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को पूरे देश में उड़ानों को ग्राउंड स्टॉप का आदेश देना पड़ा। उल्लेखनीय है कि 2023 में भी ऐसी ही खराबी के कारण उड़ानों को रद्द करना पड़ा था।
वहीं होमलैंड सिक्योरिटी समेत फेडरल अधिकारियों ने इसके पीछे किसी साइबर हमले या किसी साजिश से इंकार किया है तथा इसके लिए पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल और कम्युनिकेशन/राउटर इंफ्रास्ट्रक्चर को जिम्मेदार ठहराया है।
इसका असर कई दिनों तक रहने की संभावना है, क्योंकि एयरलाइंस को अब देरी से चल रही उड़ानों के भारी बैकलॉग को निपटाना होगा।
बताया जा रहा है कि 9/11 के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब पूरी तरह से उड़ानों को रोकने का आदेश दिया गया हो। इस शटडाउन से अमरीका में लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं। इसके अलावा, कनाडा के भी हजारों यात्री प्रभावित हुए, जिनकी उड़ानें अमरीकी हवाई क्षेत्र से होकर गुजरने वाली थीं।
पिछले 25 वर्षों में FAA ने पूरे देश में केवल दो बार उड़ानों को रोका है। 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकी हमलों के बाद, एजेंसी ने दो दिनों के लिए हवाई यातायात बंद कर दिया था। कई दशकों बाद, 11 जनवरी, 2023 को संचार संबंधी एक और समस्या के कारण घरेलू उड़ानें लगभग 90 मिनट तक रोक दी गई थीं।
U.S. में कई घंटे रद्द रहीं उड़ानें, लाखों यात्री airports पर फंसे
Advertisement Space