गैस गीजर प्रयोग करने वाले हो जाएं सावधान….


Aryan Academy AD

कर्नाटक: कर्नाटक के मैसुरू में गैस गीजर से एलपीजी रिसाव होने से दो बहनों की मौत हो गई। मृतक बहनों की पहचान गुलफाम (23) और उसकी बहन सिमरन ताज (20)के तौर पर हुई है।

Advertisement Space

पुलिस ने बताया कि जब दोनों बहनें काफी देर तक स्नानघर से बाहर नहीं आईं, तो उनके पिता अल्ताफ को संदेह हुआ और उन्होंने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो दोनों बेहोश पड़ी मिलीं। उनको तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने बताया कि एक अलग घटना में, शनिवार सुबह बेंगलुरु के केआर पुरम में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

Advertisement Space

Leave a Comment