वेरका ने पंजाब में महंगी की लस्सी, जानें क्या होगी कीमत

चंडीगढ़ः वेरका ने आम लोगों को महंगाई का झटका देते हुए अपनी लस्सी के पैकेट की कीमत बढ़ा दी है। पहले जो लस्सी का पैकेट पहले 30 रुपए का मिलता था पर अब उसकी कीमत 35 रुपए हो गई है। बता दें कि पहले 800 मिली लीटर वाला लस्सी का पैकेट मिलात था लेकिन अब लस्सी 900 मिलीलीटर में मिलेगी। नई पैकेजिंग जल्द ही मार्किट में आ जाएगी।

यहां पर यह बताना जरूरी है कि पिछले महीने मुख्यमंत्री ने वेरका के मिल्क प्रोडक्ट की कीमतों में कमी का घोषणा की थी और यह कीमतें 22 सितंबर से लागू होने की बात कही थी। ये कीमतें जीएसटी 2.0 सुधारों के अनुरूप तय की गई थीं।

Advertisement Space

वेरका के मिल्क प्रोडक्ट्स की कीमतें

  • फुल क्रीम दूध – 35 रुपए प्रति आधा लीटर
  • वेरका स्टैंडर्ड मिल्क – 32 रुपए प्रति आधा लीटर
  • वेरका टोंड मिल्क – पहले 28 रुपए, अब 29 रुपए प्रति आधा लीटर
  • वेरका डबल टोंड मिल्क – 26 रुपए प्रति आधा लीटर
  • गाय का दूध – 30 रुपए प्रति आधा लीटर

Advertisement Space

Leave a Comment