‘सिख फॉर जस्टिस’ के 3 सदस्य गिरफ्तार, दीवारों पर लिख रहे थे भडकाऊ नारे


Aryan Academy AD

बठिंडाः बठिंडा पुलिस ने आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से जुड़े 3 आरोपियों को बठिंडा से गिरफ्तार किया है। वह बठिंडा के गांव भिस्सियाना और मननवाला के स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिख रहे थे।

Advertisement Space

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों द्वारा पंजाब में अशांति फैलाने और राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दीवारों पर भड़काऊ नारे लिखे जा रहे थे। इसके उन्हें विदेश से फंडिग हो रही थी। उक्त जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

Advertisement Space

Leave a Comment