हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके

 हिमाचल प्रदेशः हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई।

Advertisement Space

फिलहाल शिमला और आसपास के क्षेत्रों से किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। शिमला जिला भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील जोन-5 में आता हैृ। शिमला के अलावा कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और मंडी के कई इलाके भी उच्च संवेदनशीलता वाले क्षेत्र माने जाते हैं। करीब 2 माह पहले भी चंबा में दो बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।

Advertisement Space

Leave a Comment