बेकाबू टैंकर ने बस यात्रियों को मारी टक्कर,6 की मौत


Aryan Academy AD

मथुराः मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से कानपुर जा रही एक निजी बस से उतरे यात्रियों को पीछे से आ रहे बेकाबू कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि उक्त यात्री शौच के लिए बस से उतरते थे।

Advertisement Space

मृतकों की पहचान औरैया निवासी सोनू, बस्ती निवासी देवेश, कन्नौज निवासी गणेश और दिल्ली निवासी संतोष के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल अमर दुबे (औरैया) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment