सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार,समर्थकों में आक्रोश

पटनाः पटना पुलिस ने पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया। इस दौरान चोट लगने और तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार सुबह उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती  करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, सिर में दर्द और धड़कन बढ़ने की शिकायत के चलते इलाज किया जा रहा है।

 पटना सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला वर्ष 1995 का है, जिसमें ट्रायल चल रहा था। कोर्ट में पेश न होने के कारण विशेष अदालत ने पप्पू यादव सहित तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था।

Advertisement Space

 शुक्रवार रात करीब 12 बजे करीब 3  घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान उन्हें गिरफ्तारी कर लर लिया गया। गिरफ्तारी के समय वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया और पुलिस से झड़प की स्थिति बन गई।

Advertisement Space

Leave a Comment