
चंडीगढ़ :पंजाब में मानसून की रफ्तार कम होने से एकदम से गर्मी और उमस बढ़ गई है। लगातार बारिश नहीं होने के कारण दिन के समय तापमान और नमी दोनों बढ़ गए हैं। कई जिलों का तापमान 41 डिग्री के लगभग रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए गर्म और उमस भरे मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Advertisement Space
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली समेत कुल 16 जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।
Advertisement Space