
चंडीगढ़:पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पकड़ा गया युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
युवक को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा एजेंसियों यह पता करने में जुटी है कि आरोपी किस के कहने पर यह सब कर रहा था।
Advertisement Space
Advertisement Space