पंजाब में बारिश का येलो अलर्ट,बर्फबारी के चलते वैष्णो देवी यात्रा पर रोक


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब में बारिश से एक बार फिर मौसम ने करवट ली है।मौसम विभाग ने जालंधर, अमृतसर और लुधियाना सहित आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में लगातार बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार को श्रीनगर में भारी बर्फबारी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। सुबह 9 बजे तक श्रीनगर से 6 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। वहीं भारी बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी यात्रा को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment