
इंटरनेशनल: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद भी इजरायल के लेबनान पर हमले लगातार जारी हैं। इनमें 254 लोगों की मौत, जबकि 1165 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए लेबनान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होता। वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा कि लेबनान को लेकर कोई वादा नहीं किया गया था।
दूसरी तरफ लेबनान प्रधानमंत्री नवाफ सलमान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमले रोकने की कोशिश की बात कही है। ईरान के विदेश मंत्री A ने कहा कि अमेरिका को तय करना होगा कि वह सीजफायर चाहता है या जंग जारी रखना।
Advertisement Space
Advertisement Space