आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हैंडग्रेनेड सहित 2 गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 5 हैंड ग्रेनेड, 2 विशेष डेटोनेटर, पीटीटी टाइमर (कोडर और डिकोडर सहित),  बैटरी, आईडी सामग्री (कीलों के साथ 1 किलोग्राम उच्च विस्फोटक), और वॉकी-टॉकी बरामद किया।

गुरदासपुर के थाना कलानौर में इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पंजाब में किसी बड़ी वारदात को देने की फिराक में थे।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment