शादी से लौट रहे परिवार के साथ भयानक हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत


Aryan Academy AD

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कांकेर में शादी से लौट रहा परिवार हादसे है शिकार हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई । हादसा नेशनल हाईवे-30 पर 2 कारों की आमने-सामने टक्कर के चलते हुआ। हादसा इतना भीषण था कि इसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत,जबकि 3 लोग हो गए।

जानकारी के अनुसार परिवार चीवरांज में शादी में शामिल होकर घर वापिस लौट रहा था। इसी दौरान नाथिया नवागांव के पास सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। हादसे में 3 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों गाड़ियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement Space

 पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन कारणों से हुआ है।

Advertisement Space

Leave a Comment