दुबई से नेपाल जा रहे प्लेन की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग,154 यात्री थे सवार


Aryan Academy AD

लखनऊ: दुबई से 154 यात्रियों को लेकर काठमांडू जा रहे प्लेन की मौसम खराब होने के चलते लखनऊ में इमरजैंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई।

बताया जा रहा है कि काठमांडू में खराब मौसम होने के कारण लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया। जिसके बाद लैंडिंग की गई।

Advertisement Space

लैंडिंग के बाद प्लेन की तकनीकी रूप से चैकिंग की गई और उसमें ईंधन भी भरा गया। करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 10 विमान को काठमांडू के लिए रवाना कर दिया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment