
जालंधर : थाना रामामंडी के अंतगर्त आते अंबेडकर नगर से सामन चोर एक नंबर गली में स्थित घर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए।
पीड़ित महिला रीमा ने बताया कि चोर घर से 5 तोला सोना, चांदी और 50 हजार रुपए नकदी ले गए। उसकी मौसी की बेटी की मुकेरियां के पास पड़ते भंगाला में शादी थी। जब वह शादी से लौटकर घर पर पहुंचे तो देखा कि घर से सीसीटीवी कैमरा गायब था। अंदर जाकर देखा तो डीवीआर भी गायब थी।
पीड़ित महिला ने बताया कि 8 महीने पहले ही उसके भाई की शादी हुई है। उसकी भाभी और मां के गहने अलमीरा में थे, चोर सारे गहने ले गए। चोरी की सूचना थाना रामामंडी पुलिस को दी गई।
परिवार ने बताया कि उनको पड़ोसी पर चोरी का शक था, इसलिए उन्होंने उसका नाम पुलिस को बताया। पड़ोसी युवक पहले भी मोहल्ले में चोरियां कर चुका था और नशे का आदी है। पुलिस ने शकी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।