इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का होर्मुज में मालवाहक जहाजों पर हमला


Aryan Academy AD

इंटरनेशनल: ईरान की सेना की विशेष इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने होर्मुज के पास मालवाहक जहाजों पर हमला कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। इन जहाजों को अब ईरान की ओर ले जाया जा रहा है।

र जिन जहाजों को पकड़ा गया है, उनके नाम एमएससी फ्रांसेस्क और एपामिनोड्स हैं। इनमें से एपामिनोड्स नाम का जहाज भारत आ रहा था। यह जहाज दुबई से चला था और गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह की ओर जा रहा था।

बताया जैसे ही यह जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास पहुंचा तो आई आरजेसी ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना से भारत की समुद्री सुरक्षा और व्यापार सप्लाई चेन को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Advertisement Space

इसी बीच, ईरान ने वेस्ट एशिया में अमेरिकी तेल कंपनियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी भी दी है। ईरान का कहना है कि अगर उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ, तो वह अमेरिकी कंपनियों के तेल कुओं को तबाह कर देगा।

 

Advertisement Space

Leave a Comment