
लुधियाना: लुधियाना के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्कूलों में शेरपुर रोड स्थित स्प्रिंग डेल, मानव रचना और डीएवी स्कूल शामिल हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया।
Advertisement Space
स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है। स्कूल मैनेजमैंट ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस और बम स्कवॉड की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई है।
Advertisement Space