भारत में 141 दवाओं के सैंपल फेल, कंपनियों को नोटिस

नई दिल्लीः औषधि मानक नियंत्रण संगठन की जांच में भारत की 141 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई हैं। इनमें कफ सिरप, इंजेक्शन और दिल, मिर्गी, ब्लड प्रेशर व शुगर जैसी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं।

सबसे ज्यादा 47 दवाओं के सैंपल हिमाचल प्रदेश से फेल हुए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों की दवाएं भी मानकों पर खरी नहीं उतरीं।

Advertisement Space

दवाओं के अलावा कुछ रोजमर्रा के उत्पाद जैसे टूथपेस्ट, साबुन और मेहंदी कोन के सैंपल भी फेल मिले हैं। जांच में पाया गया कि कुछ उत्पादों में पैकेट पर लिखी सामग्री मौजूद ही नहीं थी।अधिकारियों का कहना है कि जिन कंपनियों की दवाएं फेल पाई गई हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । उनका उत्पादन बंद करवाकर नोटिस जारी किए गए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment