Pak का अफगानिस्तान मिसाइल अटैक,7 की मौत; कई घायल


Aryan Academy AD

काबुल: पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए मिसाइल अटैक में 7 लोगों की मौत, जबकि 75 लोग घायल हों गए।हमला अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार के पास हुआ। घायलों में यूनिवर्सिटी के छात्र, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं।

तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा ह कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुए इन हमलों में मोर्टार और रॉकेट दागे गए।

Advertisement Space

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय का कहना है कि यूनिवर्सिटी और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं।

इससे पहले रविवार को अफगानिस्तान के कंधार इलाके में पाकिस्तान के साथ सीमा पर फिर हिंसक झड़प की घटना हुई थी।इसमें पाकिस्तान के छह सैनिक मारे गए थे।

Advertisement Space

Leave a Comment