डेरा ब्यास से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार,6 घायल

फाजिल्का: फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर गांव घुबाया के पास  डेरा ब्यास से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 6 श्रद्धालु घायल हों गए।

जानकारी के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव के कारण तेज  आंधी के चलते एक पेड़ सड़क पर पेड़ गिर गया। इसी दौरान बस बेकाबू होकर पेड़ों से टकराती हुई सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जो डेरा ब्यास से फाजिल्का लौट रहे थे।

Advertisement Space

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में करीब 6 लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment