बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, नादिया जिले के चपरा में BJP एजेंट पर हमला

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है। वहीं मतदान के दौरान कई जगहों पर  हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं।

Advertisement Space

नादिया जिले के चपरा में बूथ नंबर 53 पर भाजपा के एक पोलिंग एजेंट मोशारफ मीर पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़े उपद्रवियों ने हमला कर दिया। भाजपा प्रत्याशी सैकत सरकार का आरोप है कि मॉक पोल के दौरान ही टीएमसी समर्थकों ने एजेंट को रोका और उसके सिर पर रॉड से वार किया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है, हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

Advertisement Space

Leave a Comment