गाजियाबाद में 15 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग,इमारत में फंसे लोगों को बचाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम


Aryan Academy AD

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्‍यू सोसाइटी में भीषण आग लग गई। आग 15 मंजिला बिल्डिंग के 9वें फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग ने ऊपर की 3-4 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

धुंआ उठते देखा बिल्डिंग के पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझने के काम में जुटी है। आग का धुंआ दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे तक से देखा जा सकता है। फायर ब्रिगेड की टीम आग में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणोरका अभी तक पता नहीं चल सका है।

 

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment