ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय नागरिक डिपोर्ट,आज रात पहुंचेंगे भारत; डिपोर्ट होने वालों में 11 पंजाबी


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: अमेरिका के बाद ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि कुल 15 लोगों की सूची में 11 पंजाब से हैं, जबकि 2 तेलंगाना, 1 हरियाणा और 1 उत्तराखंड से संबंधित हैं। सभी लोग रात तक दिल्ली पहुंचेंगे। वह खुद दिल्ली जाकर इन लोगों को रिसीव करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार डिपोर्ट होकर लौटे लोगों की हर संभव मदद करेगी ।

फिलहाल सूची में केवल “होम स्टेट” की जानकारी ही उपलब्ध है। विदेशों से डिपोर्टेशन झेलकर लौटने वाले लोग मानसिक और सामाजिक रूप से प्रभावित होते हैं। इसलिए राज्य सरकार उनके पुनर्वास और सहायता के लिए पहले से प्रयास कर रही है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment