
हिमाचल:माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के बाद कार में लौट रहे पंजाब के लुधियाना के श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार लुधियाना से श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय भरवाईं के पास उनके कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई।
इस हादसे में दोनों श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी खाई में गिरी तो गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की बाहर गिरने से मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गाड़ी के अंदर फंसा रहा और खाई में गिरते ही गाड़ी को आग लग गई। इस कारण व्यक्ति अंदर ही जल गए।
Advertisement Space
Advertisement Space