
जालंधर: जालंधर के पंजाबी बाग में एक नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कूड़ा बीनने वाली एक महिला ने झाड़ियों के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्चे का शव देखा।
शव की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े पड़ चुके थे। वहीं तेज धूप के कारण शरीर गलने लगा था। उसने तुरंत इसके जानकारी आसपास के लोगों को दी। पंजाबी बाग में रहते लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space
Advertisement Space