तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला,8 की मौत;घायलों की मदद के लिए जुटे थे लोग


Aryan Academy AD

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

हादसा जलालपुर-अकबरपुर रोड पर अशरफपुर भुआ गांव के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए थे, जिनकी मदद के लिए स्थानीय लोग इकट्ठा हुए थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचल दिया।  इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement Space

मृतकों की पहचान कैफी (32), उत्तम कुमार (24), आदित्य कुमार (25), लालचंद (24), राजू गुप्ता (32) और छोटू के रूप में हुई है जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment