पश्चिम बंगाल में भाजपा,तमिलनाडु में TVK बनी नंबर वन


Aryan Academy AD

नेशनलः देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में 290 सीटों में से 175 सीटों पर भाजपा,जबकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 108 सीटों पर आगे  चल रही है।

वहीं तमिलनाडु की 234 सीटों पर जारी मतगणना में टीवेके ने उलटफेर करते हुए 104 सीटों पर बढ़त बना ली है। अन्नाद्रमुक 74 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर डीएमके 54 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन भी अपनी कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं।

Advertisement Space

केरल की 140 सीटों में यूडीएफ ने 89 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं एलडीएफ 47 सीटों पर आगे है। असम की 126 सीटों में भाजपा 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर आगे है। पुडुचेरी की 30 सीटों में एनडीए 22 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Advertisement Space

Leave a Comment