अमेरिकी सेना ने ईरानी जहाज टूस्का को पाकिस्तान को सौंपा


Aryan Academy AD

इंटरनेशनलः ईरान के साथ शांतिवार्ता असफल रहने के बावजूद अमेरिकी सेना ने जब्त किए ईरानी जहाज टूस्का को पाकिस्तान को सौंप दिया है। अब इस जहाज को उसके क्रू मेंबर के साथ वापस ईरान भेजा जाएगा। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता ने दी।

इस जहाज पर चीन से लौटते समय अमेरिका ने कब्जा किया था। इसके साथ ही अमेरिका ने होर्मुज में फंसे जहाजों का आज से रेस्कूय करने का आश्वासन दिया है।

Advertisement Space

वहीं ईरान ने अमेरिका के साथ चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए 14-सूत्रीय नया प्रस्ताव भेजा है। इसका मुख्य उद्देश्य युद्ध को खत्म कर शांति बहाल करना है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने 3 मई को  अपने एक बयान में जोर देकर कहा कि ईरान का यह  प्रस्ताव पूरी तरह से युद्ध को खत्म करने पर केंद्रित है। इस प्रस्ताव में परमाणु मुद्दा सीधे तौर पर शामिल नहीं है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment