
कनाडा: फिरौती मांगने के आरोप में कनाडा से पंजाबी मूल के युवक को डिपोर्ट कर दिया गया है। युवक की पहचान प्रभजोत सिंह (20) के रूप में की है। कनाडा पुलिस का कहना है कि युवक फिरौती मांगने के मामले में शामिल रहा है।
उसे कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसकी जानकारी कनाडा बार्डर सर्विस एजेंसी को दी गई। इमिग्रेशन जांच में यह पाया गया कि वह कनाडा में रहने के लिए पात्र नहीं है, जिसके चलते उसे डिपोर्ट कर दिया गया।
युवक की फोटो जारी कर कनाडा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास प्रभजोत सिंह या उससे जुड़े आपराधिक मामलों की कोई भी जानकारी हो, तो वह तुरंत अधिकारियों से संपर्क करे।
Advertisement Space
Advertisement Space