पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री के चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित आवास पर शनिवार सुबह इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने छापेमारी की। करीब 20 गाड़ियों में पहुंची ईडी टीम ने पूरे घर को घेर लिया, जबकि सुरक्षा के लिए  सीआरपीएफ जवान तैनात किए गए।

करीब 20 दिन पहले भी ईडी ने संजीव अरोड़ा और उनके दो पार्टनर्स के लुधियाना और जालंधर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसी को संदेह है कि राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पंजाब में अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क को संरक्षण दिया गया।

Advertisement Space

इधर, मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर में आईटी कारोबारी नितिन गोहिल के ठिकाने पर ईडी की 40 घंटे लंबी रेड शुक्रवार देर रात खत्म हुई। कार्रवाई के बाद अधिकारी 6 बैग सामान लेकर बाहर निकले, हालांकि नितिन गोहिल उनके साथ नजर नहीं आया, जिससे गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो सकी।

Advertisement Space

Leave a Comment