Bihar के बाद दिल्ली शर्मशार, पुलिसकर्मी बताकर तीन व्यक्तियों ने नाबालिगा से दुष्कर्म

दिल्लीः Bihar के जमुई में हुई बेहद शर्मनाक घटना के बाद दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम 7 बजे की है। पीड़िता के मुताबिक दुष्कर्मी खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। पहले उन्होंने धमकी दी और फिर उसके साथ जबरदस्ती की। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने एक दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। पूजा-अर्चना के बाद दोनों पास ही के एक पार्क में चले गए, जहां तीन व्यक्ति(उम्र करीब 25-30 वर्ष) उनके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताया। उक्त लोगों ने उसके दोस्त को पकड़ लिया और उसके साथ तीनों ने जबरदस्ती की। पुलिस द्वारा लड़की के बयान लेने के बाद लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया गया।

Advertisement Space

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आसिफ़ ने उसे रोकने की कोशिश कर रहे अफ़सरों पर तीन राउंड फ़ायरिंग की। गोलीबारी के दौरान, एक गोली हेड कॉन्स्टेबल की बुलेटप्रूफ़ वेस्ट पर लगी। अपनी सुरक्षा में अफ़सर ने भी जवाबी फ़ायरिंग की, जिससे आसिफ़ के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद घायल संदिग्ध को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment