Gurdaspur grenade attack में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में अमृतसर पुलिस ने मत्तेवाल गांव में कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन गोपा राय जोकि Gurdaspur grenade attack के मामले में नामजद है, का एनकाउंटर किया है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर ने पुलिस टीम पर फायरिंग की । इस दौरान एक गोली पुलिस अधिकारी को लगते-लगते बची। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने हरमनजीत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
एसएसपी कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि घायल गैंगस्टर की पहचान गांव बोपाराय के रहने वाले हरमनजीत सिंह को रूप में हुई है और गुरदासपुर में ग्रेनेड अटैक का मुख्या आरोपी है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ गुरदासपुर और अमृतसर में कई केस दर्ज हैं

Advertisement Space

Leave a Comment