अकाली नेता के शोरूम में फायरिंग


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर के राईया अकाली नेता के शोरूम में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अमृतसर जिले के रईया कस्बे में अकाली नेता के टाइल्स के शोरूम पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी।

Advertisement Space

फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डर के कारण दुकानों के अंदर छिप गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।  शोरूम  अकाली दल से जुड़े नेता और कारोबारी हरप्रीत सिंह हैप्पी का बताया जा रहा है। 

Advertisement Space

Leave a Comment