
चंडीगढ़ःमौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ ने 23 मई तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को फरीदकोट पंजाब का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
वहीं राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, संगरूर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में गर्मी की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
Advertisement Space
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पंजाब का तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। शहर के स्कूलों में 23 मई से 30 जून 2026 तक छुट्टियां रहेंगी।
Advertisement Space