अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश,2 गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 किलो आईस (मेथामफेटामाइन) और 4 किलो हेरोइन बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स पर जानकारी देते बताया कि  गिरफ्तार आरोपी दुबई और अबू धाबी में सक्रिय एक बड़े ड्रग तस्कर के निर्देशों पर पंजाब और दिल्ली में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।

Advertisement Space

जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक हाल ही में दुबई से भारत लौटा था। वहां उसे कथित तौर पर ड्रग तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद उसे हेरोइन और आईस की खेप को पंजाब लाने और आगे माजहा तथा दोआबा क्षेत्रों में सप्लाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरोह की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment