खेलते-खेलते कार में लॉक हुई मासूम, दम घुटने से मौत


Aryan Academy AD

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के इंदौर में खेलते-खेलते एक 4 साल की बच्ची के कार में लॉक होने से मौत हो गई। यह घटना जूनी इंदौर क्षेत्र की नंदन वन कॉलोनी की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसके हाथ में घर के पास खड़ी कार की चाबी लग गई। वह कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठ गई।

कुछ ही देर में कार अपने आप लॉक हो गई, जिससे वह बाहर नहीं निकल सकी। परिवार ने जब उसकी तलाश शुरू की तो काफी खोजबीन के बाद वह कार की पिछली सीट पर बेहोशी की हालत में मिली। वह उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment