अब स्पाउस वीजा पर जाना होगा मुश्किल,कनाडा सरकार नियमों में करेगी बड़ा बदलाव


Aryan Academy AD

 कनाडाः कनाडा सरकार स्पाउस वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब नए प्रस्तावित नियमों के मुताबिक स्पाउस ओपन वर्क परमिट  पर कनाडा जाने वाले पार्टनर के लिए अंग्रेजी भाषा टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।

कनाडा इमिग्रेशन विभाग  के फॉरवर्ड रेगुलेटरी प्लान के अनुसार, अब केवल उन्हीं स्टूडेंट्स के जीवनसाथी को ओपन वर्क परमिट मिलेगा जो कनाडा में मास्टर्स,पीएचडी या प्रोफेशनल कोर्सेज जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

Advertisement Space

साधारण डिप्लोमा या बैचलर डिग्री करने वाले छात्रों के पार्टनर इस सुविधा के पात्र नहीं होंगे। नए नियमों के तहत भारत से आवेदन करने वाले पार्टनर को आईलैट्स जैसी अंग्रेजी परीक्षा देनी होगी। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर पंजाब के युवाओं पर पड़ेगा।

पंजाब से हर साल करीब 35 हजार स्पाउस वीजा आवेदन किए जाते हैं, जबकि फिलहाल लगभग 22 हजार फाइलें प्रोसेस में हैं। इसके दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक लागू होने की संभावना है।   कनाडा सरकार का कहना है कि इस बदलाव का मकसद फर्जी शादियों पर रोक लगाना है।

Advertisement Space

Leave a Comment