
अमृतसर: अमृतसर में 5 मंजिला घर में जोरदार ब्लास्ट से 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।। ब्लास्ट के चलते घर की छतों में दरारें पड़ गई और शीशे टूट गए। इसके बाद घर में आग लग गई ।
इस घटना के बाद इलाके के लोगों के बीच में दहशत का माहौल है। हादसे में घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
Advertisement Space
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 11:45 बजे कंट्रोल रूम से कॉल आया, जिसके बाद वे मौके के पर पहुंचे । फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब 20 से 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है।
Advertisement Space