तेज रफ्तार टूरिस्ट बस पलटी, परीक्षा देकर लौट रहे जम्मू के 2 छात्रों की मौत

पठानकोट: गुरदासपुर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धारीवाल के नजदीक कलेर खुर्द इलाके में अमृतसर से जम्मू जा रही एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद बस के पीछे चल रही कई गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकरा गईं। दुर्घटना में दो कॉलेज छात्रों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया।

Advertisement Space

बस में सवार ज्यादातर छात्र अमृतसर के ग्लोबल कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। कॉलेज परीक्षाएं खत्म होने के बाद सभी छात्र छुट्टियां बिताने के लिए जम्मू लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में मारे गए छात्रों के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है।

Advertisement Space

Leave a Comment