CCTV के जरिए सुरक्षाबलों की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में 1 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

पठानकोट: सुरक्षाबलों की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में पठानकोट पुलिस ने एक व्यक्ति  को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है, जो चक्क धारीवाल गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

आरोपी ने पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर एक पुल के पास स्थित दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाकर भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों पर नजर रख लाइव फुटेज पाकिस्तान को भेज रहा था।

Advertisement Space

पुलिस अधिकारी दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पूछता मेंआरोपी ने खुलासा किया कि उसने जनवरी महीने में सुजानपुर के पास हाईवे किनारे एक दुकान पर इंटरनेट आधारित कैमरा लगाया था। सीसीटीवी फुटेज पाकिस्तान और विदेश में बैठे ऑपरेटिव्स तक पहुंचा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को दुबई में बैठे एक अज्ञात व्यक्ति से निर्देश मिल रहे थे। इसके बदले उसे 40 हजार रुपए दिए गए थे।पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment