जालंधर के भार्गव कैंप में मामूली विवाद ने धरा खूनी संघर्ष, एक की मौत


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। इस विवाद में एक युवक की हत्या हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भार्गव कैंप के निवासी घुंगरी के दो बेटे विशाल और उसका भाई अपने रिश्तेदार वरुण के साथ किसी जान-पहचान वाले का झगड़ाने सुलझाने यहां पहुंचे थे, लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैछे हथियारबंद युवकों ने उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में विपन  की मौके पर ही मौत हो गई। वह घुंगरी के साले का इकलौता बेटा था। वहीं घुंगरी के दोनों बेटे विशाल और उसका छोटा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Advertisement Space

पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Space

Leave a Comment