जालंधर में पुलिस एनकाउंटर में युवक की मौत


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर में  पुलिस एनकाउंटर में युवक मारा गया। उस पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज थ। जानकारी के अनुसार लवप्रीत उर्फ लवी को मेहतपुर थाना पुलिस देर रात  गिरफ्तार करने के लिए उसके गांव बंगीवाल स्थित घर पहुंची थी।

पुलिस द्वारा आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा गया था, लेकिन इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और विवाद शुरू हो गया। पुलिस का दावा है कि भीड़ की ओर से पहले फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने दो राउंड फायर किए। इस दौरान लवप्रीत की टांग में गोली लगी। उसे तुरंत नकोदर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस की कहानी को खारिज करते हुए फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है। मृतक के चाचा छिंदा सिंह के मुताबिक, लवप्रीत उस समय बाथरूम में था। जब वह बाहर निकला तो सिविल कपड़ों में मौजूद एसएचओ के गनमैन ने पीछे से उस पर गोली चला दी। परिवार का दावा है कि उसे दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment