
लुधियाना: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे दिल्ली से माता देवी वैष्णो।देवी जा रही ट्रेन के वॉशरूम एरिया में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि स्टेशन परिसर में मौजूद यात्री घबरा गए।
जानकारी के अनुसार न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) नाम की यह ट्रेन आज (शनिवार) सुबह ही नई दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी।
लुधियाना से कटरा स्पेशल ट्रेन जब चलने लगी तो 2 कोच को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। इससे स्लीपर कोच का वॉशरूम के पास का हिस्सा ज़ोरदार आवाज़ के साथ टूट गया, जिससे यात्रियों में अफ़रा-तफ़री मच गई। घटना के बाद, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस तुरंत स्टेशन पहुँचे और उस इलाके को सुरक्षित किया, जबकि रेलवे इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त कोच की जाँच शुरू की।
Advertisement Space
Advertisement Space