
चंडीगढ़: मौसम विभाग ने पंजाब में 6 जून को पंजाब के 7 जिलों में बारिश और तीन जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में भी बारिश की संभावना है।
Advertisement Space
वहीं मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 जून के बीच मानसून पंजाब में प्रवेश कर सकता है। वहीं इस वर्ष पंजाब में मानसून की बारिश सामान्य से 8 से 10 प्रतिशत कम रहने की आशंका है।
Advertisement Space