कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन ने राष्ट्रीय राजनीति में पैदा कर दी हलचल


Aryan Academy AD

नीट परीक्षा विवाद को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने जंतर- मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। इस विरोध का कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है। वहीं दिल्ली के जंतर मंतर पर आज जिस तरह से कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले हुए हजारों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए, उसने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। देश के इस गरमाते जा रहे छात्र आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों का साथ मिलना भी शुरू हो गया है।
जंतर मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा रही। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही खामियों और नाकामियों को मुद्दा बनाया।
युवाओं का आरोप है कि धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में शिक्षा माफिया का प्रभाव बढ़ा है, कभी पेपर लीक तो कभी सिस्टम की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य लगातार संकट में पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना था कि ऐसी परिस्थितियों में शिक्षा मंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Advertisement Space

Leave a Comment