“भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से मिले परमजीत सिंह कैंथ, संगठन मजबूती और दलित समाज के मुद्दों पर हुई चर्चा”


Aryan Academy AD

नाभा : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ भाजपा पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पंजाब की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अनुसूचित जाति समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी एवं समाज के सर्वांगीण विकास संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Advertisement Space

परमजीत सिंह कैंथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरदार केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पंजाब में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकों एवं जनसंपर्क अभियानों को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र निराला, रणजीत राणा, बलविंदर हनी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Advertisement Space

Leave a Comment