
लुधियाना: लुधियाना के डीसी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस और रेलवे लाइन को ह्यूमन बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर धमकी वाली ईमेल मिली थी। यह धमकी भरा ईमेल लुधियाना के डीसी ऑफिस और नगर निगम के आधिकारिक इनबॉक्स में मिला। ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि सरकारी परिसरों के भीतर बम प्लांट किए गए हैं, जो किसी भी समय फट सकते हैं।
Advertisement Space
धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से तुरंत कदम उठाते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमों को तैनात कर दिया।
Advertisement Space